Tuesday, June 16, 2009

Monday, March 30, 2009

बिग एफर्ट टू रिवाइव थिएटर

- त्रिवेणी सहाय स्मृति संस्थान कम टाइम में ही थिएटर को नया आयाम दिलवाने में सफल
- रिएलिस्टिक प्ले है कर्णकथा
- शिवाजी सावंत के नॉवेल मृत्युंजय पर बेस्ड है
- लाइटनिंग, कॉस्ट्यूम एंड प‎‎‎्र्राप्स का कोई जवाब नहीं
आई नेक्सट रिपोर्टर
इलाहाबाद (16 मार्च)। सिटी की त्रिवेणी सहाय स्मृति संस्थान एक ऐसी संस्था है, जो कम टाइम में ही थिएटर को नया आयाम दिलवाने में सफल रही है। शौकिया तौर पर पहली बार शिवाजी सावंत के नॉवेल मृत्युंजय पर बेस्ड कर्णकथा प्ले को आल ओवर इंडिया में अच्छी रिकगनिशन मिली। प्ले में एंटायर टीम का एफर्ट दिखता है। ऑन स्टेज और ऑफ स्टेज सभी आर्टिस्ट की मेहनत रंग लाई और मात्र ऐट मंथ में ही लगभग सात शो देश के डिफरेंट प्लेसेस पर किए गए।

मेहनत रंग लाई

कोऑर्डिनेटर कल्पना सहाय बताती हैं कि यह एक नया प‎्रयोग था, जिसे इतनी कामयाबी मिली। एंटायर टीम ने टोटल 25 लोग रहे और सभी ने वन मंथ तक रिहर्सल कर यह कमाल कर दिखाया। नाटक को नया आयाम मिला। व्यावसायिक तौर पर भी प्ले को अच्छा रेस्पांस मिला। फस्र्ट शो 10 जून को एनसीजेडसीसी में हुआ। इसके बाद तो ऑफर्स की लाइन लग गई और डिफरेंट प्लेसेस पर इतनी बड़ी टीम के साथ परफार्मेंस दी। सिटी में पहले शो के बाद गुडग़ांव में दो बार हुआ, जहां पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के हिंदी पखवाड़े में इनवाइट किया गया था। इसके अलावा चंडीगढ़ में होने वाले नेशनल थिएटर फेस्टिवल, राजस्थान के ओम शिवपुरी स्मृति समारोह, भारत रंग महोत्सव 2009 दिल्ली और भोपाल के भारत भवन में सक्सेजफुली प्ले किया गया। प्ले के लिए हमने सभी ऑर्टिस्ट को हैंंडसम मनी भी दी और कन्वेंस भी प्रोवाइड किया।

एबाउट द प्ले

प्ले के डायरेक्टर सत्यव्रत राउत हैं। 100 मिनट के इस प्ले में महाभारत के करेक्टर्स के माध्यम से दलित विमर्श और द्रौपदी के चरित्र से स्त्री विमर्श के नए दरवाजे खुलते हैं। इस प्ले के ज्यादातर आर्टिस्टों को फिल्म रोड टु संगम में भी अपना टैैलेंट दिखाने का मौका मिला। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के भारत रंग महोत्सव, इलेवेंथ उत्सव में अपने को साबित करने का मौका मिला। इस इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल में देश, विदेश के नाटक शामिल थे।

डिफरेंट ओपीनियंस

संस्था की अध्यक्ष शैलतनया श्रीवास्तव एक वरिष्ठ रंगकर्मी हैं। उन्होने जब देखा कि इलाहाबाद का रंगमंच लुप्त होता जा रहा है तो उसे फिर से जिंदा करने के लिए प्रयास किया, जो सफल रहा। वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ। अशोक शुक्ला बताते हैं कि यह हकीकत है कि पिछले कई सालों से ऐसा प्ले नहीं हुआ है। इस नाटक केे हर एक पात्र ने उसी समय काल को दर्शाकर प्ले को नया जीवन दिया। प्ले का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा था। इसमे कर्ण के दो करेक्टर थे। एक कर्ण की अच्छाई को दर्शा रहा था तो दूसरा बुराइयों को सामने ला रहा था। कास्टयूम और प्रॉप्स बहुत अच्छे थे, लाइटिंंग राष्ट्रीय स्तर की थी। नाटक को देख ऐसा लग रहा था कि रियल में उस प्राचीन कर्ण और युधिष्ठर से मिल रहे हैैं। सब कुछ रिएलिस्टिक था। कम्प्यूटर इंजीनियर विवेक शुक्ला बताते हैं कि मुझे थिएटर की टेक्निकलटीज के बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन मैने एंज्वाय किया। फिल्म की तरह कांटीन्यूटी बरकरार रही। आडिंयस को कुछ सोचने का मौका नहीं मिला, एग्जिट और इंट‏्री का तालमेल ऐसा बना था कि मजा ही आ गया। मैने इस लेवल का थियेटर पहले नहीं देखा।

क्या कहती हैं कोऑर्डिनेटर कल्पना सहाय

इस संस्था का यह फस्र्र्ट प्ले था। इसे जितनी सक्सेस मिली, उसे देखकर मैं समझती हूं पिछले 20 सालों में इस लेवल का नाटक देखने को नहीं मिला। इसमें हमारी एंटायर टीम का एफर्ट रहा। अभी भी इसके शो के ऑफर्स हैं। आगे भी इस संस्था को बहुत कुछ करना है।

आई नेक्सट इलाहाबाद से साभार

Wednesday, March 18, 2009

बड़ी होली, छोटी होली और कपड़ा फाड़ होली

इलाहाबादी होली के रंग में कोई बदलाव नहीं आया है। वही गली, नुक्कड़ों और चौराहों पर बंधे और हिन्दी फिल्मों के गानों का शोर उगलते लाउडस्पीकर । वही 2 दिन छोटी और बड़ी होली के नाम पर रंगबाजी और तीसरे दिन कपड़ा फाड़ होली। दिन में रंग के समय कारों और मोटरसाइकिलों पर रेस लगाते युवा और देर रात तक नुक्कड़ों, चौराहों पर नाचते गाते और शराबी की एक्टिंग करते हुए गले मिलते लोग। यानी बरसों बरस से यही सब कुछ। कुछ नहीं बदला इलाहाबादी होली में। बदला तो बस इतना कि पहले रंग के समय लोग पैदल या साइकिल से चलते थे और अब कार और बाइक्स से।
इलाहाबाद में इस बार मेरे पास आने-जाने का कोई साधन नहीं था। इसलिए मैंने पैदल और रिक्शे से होली का आनंद उठाया। दरअसल सभी साधनों ने ऐन होली के दिन मुझे धोखा दे दिया था। इसलिए रंग वाले दोनों दिन मैं पैदल ही रहा। मैंने इसका फायदा उठाया। अशोक नगर से राजापुर, कटरा, मेंहदौरी कॉलोनी और चौक तक जाकर मैंने इलाहाबाद के बदलाव को नजदीक से देखने-समझने की कोशिश की। बच्चों की रंगबाजी झेली। अमिताभ बच्चन के गानों से कान साफ कराया और शराबी की एक्टिंग करते लोगों से गले मिलकर प्यार लूटा।
होली पर पूरे शहर में मस्ती छाई रही। रंगों की बारिश में सभी भीगे। होली के रंगों से केवल तन ही रंगीन नहीं हुआ, बल्कि मन की स्लेट भी साफ हो गई। चारों तरफ रंग ही रंग। अलसुबह से शुरू हुआ रंग देर शाम तक जारी रहा। चौक, लोकनाथ, भारती भवन की होली तो परंपरागत तरीके से निराली ही रही, लेेकिन अहियापुर, अतरसुइया, मीरापुर, बहादुरगंज, खुल्दाबाद, कटरा, दारागंज, कीडगंज, जीरोरोड, अल्लापुर, मम्फोर्डगंज, तेलियरगंज, राजापुर में भी जमकर होली हुई। कई जगहों पर लोगों ने पाइप काटकर होली स्पेशल फुहारे बनाए तो कई जगह पर ड्रम में लोगों को डुबो कर रंगीन किया। सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध लोगों ने होली पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए कटरा में परंपरागत तरीके से लोगों को नाले में नहलाया तो पानी बचाने के लिए प्रयासरत लोगों ने मुट्ठीगंज और दारागंज में कीचड़ और नाली के पानी का उपयोग किया। ठठेरी बाजार में जहां तीसरे दिन घोषित रूप से कपड़ा फाड़ होली खेली गई, वहीं कटरा, अल्लापुर, चौक, लोकनाथ, खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज और मीरापुर चौराहों पर छोटी और बड़ी होली के दोनों दिन दोपहर बाद कपड़ा फाड़ होली हुई। लोगों के शरीर पर तार-तार हुए सारे कपड़े बिजली के तारों पर फेंक दिए गए ताकि सनद रहे और वक्त जरूरत काम आए। होली के इतने दिनों बाद भी अगर आप आज इलाहाबाद जाएं तो बिजली के तारों पर लटके होलियारों के फटे कपड़े देख सकते हैं।
इलाहाबाद की होली के कुछ और रंग इस बार भी पूरी तरह चटक रहे। मसलन, दारागंज के धकाधक चौराहे पर दोनों दिन दर्जन भर दमकलों ने लोगों को रंगों से सराबोर किया। होलियारों की बारात में शामिल यह दमकलें लोगों को भिगोती रहीं तो बाराती बैंड बाजों की तेज धुन पर गिरते-पड़ते नाचते रहे। जीरोरोड पर होलियारों ने अपनी बारात में एक हाथी को शामिल कर लिया। नतीजतन हाथी भी बैंड की धुन पर झूमता अपनी सूंड में रंग भरकर बारजे पर खड़ी लड़कियों और हर आने-जाने वाले को सराबोर करता रहा। पिछले साल इस हाथी ने लोकनाथ चौराहे पर रंग खेला था, इसलिए इस साल इसे जीरोरोड वाले पकड़ लाए। संगम पर साधुओं ने पहले आपस में होली खेली और फिर लेटे हुए हनुमान जी को अबीर गुलाल चढ़ाकर होली का शुभाशीर्वाद लिया।
इलाहाबाद पढ़े-लिखे लोगों का शहर है। यहां बुद्धिजीवी बसते हैं। यह बताने के लिए कई संगठनों ने होली से पहले और बाद में कवि सम्मेलन और गीत संगीत जैसे कई कार्यक्रम किए। जाहिर है, इन आयोजनों में व्यापारिक संगठन आगे रहे। प्रयाग व्यापार मंडल ने हर साल की भांति कोतवाली के बगल स्थित नीम के पेड़ के नीचे गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया। मारवाड़ी अग्रवाल धर्मार्थ समिति ने हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया। इसी प्रकार अनेक संगठनों ने रंगारंग कार्यक्रम किए। तीन दिनी इलाहाबादी होली की मस्ती के बीच परंपरागत तरीके से कई जगहों पर भगदड़ हुई, गोली चली और बम फोड़े गए, लेकिन इससे इलाहाबादी होली की मस्ती कहीं कम नहीं हुई। जय हो इलाहाबाद।

Monday, March 2, 2009

रिकार्ड तोडक़ इलाहाबादी

रिकार्ड बनाने के चक्कर में पडऩा इलाहाबादियों की फितरत में नहीं है। इलाहाबादी तो केवल रिकार्ड तोड़ता है। इस मामले में बदलते वक्त का भी इलाहाबादियों पर कोई असर नहीं होता? यानी वक्त से भी इलाहाबादी कुछ नहीं सीखता। आप यह भी कह सकते हैं कि वक्त भी इलाहाबादियों को कुछ नहीं सिखा पाता। वक्त आता-जाता रहता है, उसके गली-मोहल्ले का चक्कर लगाता रहता है और इलाहाबादी अपनी अस्मिता बचाए रखता है।
आप गर्व से कह सकते हैं कि वक्त इलाहाबादियों को बदलने में नाकाम रहता है। लोग कितना भी रोएं कि समय बदल रहा है। मान्यताएं टूट रही हैं। लोग बदल रहे हैं। इसलिए इलाहाबाद भी बदल गया है, लेकिन आप सच्चाई इसके विपरीत ही पाएंगे। यही देखिए। दो इलाहाबादियों ने पुराने रिकार्ड तोडक़र गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यानी दूसरों के बनाए रिकार्ड तोडऩे में महारत रखने वाला इलाहाबाद अपना चरित्र यथावत बचाए हुए है।
इलाहाबाद के अग्नि कुमार ने लगातार 60 घंटे सितार बजाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह दूसरे इलाहाबादी हैं, जिनको रिकार्ड तोडऩे के सम्मानस्वरूप गिनीज बुक में जगह दी गई है। इससे पहले इलाहाबाद के ओमप्रकाश सिंह का नाम दो अलग-अलग रिकार्ड तोडऩे के लिए गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। ओमप्रकाश सिंह का नाम सबसे पहले 1997 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में तब आया था, जब उन्होंने 13 नंबर की सुई में 2 घंटे में 7040 बार धागा डालकर पुराना रिकार्ड तोड़ा। सन 1997 में ही उन्होंने सिविल लाइंस स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के नीचे 20 घंटे बिना हिले-डुले खड़े रहकर भी अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया। इन प्रमाणों के बाद भी अगर कोई यह कहे कि इलाहाबाद या इलाहाबादी बदल गया है तो आप क्या कर सकते हैं?

Monday, February 9, 2009

दो इलाहाबादियों ने सींग भिड़ाई

इन दिनों दो इलाहाबादियों ने फिर आपस में सींग भिड़ा ली है। इलाहाबादियों की सींग भिड़े और दुनिया चर्चा न करे, ऐसा कैसे हो सकता है। नतीजतन अखबार, मैगजीन और टीवी यानी हर जगह उसकी चर्चा है। यह चर्चा है स्लमडॉग मिलेनियर को लेकर।
स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म जिस उपन्यास पर आधारित है, उसे एक इलाहाबादी विकास स्वरूप ने लिखा है। विकास स्वरूप भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अफसर हैं और इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में डिप्टी हाई कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। विकास स्वरूप ने क्यू एंड ए नामक यह उपन्यास तब लिखा था, जब वे लंदन में डिप्टी हाई कमिश्नर थे। किसी इलाहाबादी को दुनिया का कोई दूसरा आदमी तो चैलेंज कर नहीं सकता। इसलिए इसके विरोध का भी जिम्मा आदतन एक इलाहाबादी (अमिताभ बच्चन) ने ही उठाया।
अमिताभ ने इस फिल्म में भारत की गरीबी और लोगों की दुर्दशा के चित्रण की जमकर आलोचना की। नतीजतन पूरी दुनिया में विवाद छिड़ गया। दो इलाहाबादियों के इस विवाद से देश-दुनिया को कितना फायदा हुआ, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन अगर स्लमडॉग मिलेनियर को आस्कर में कुछ मिल जाता है तो इसे इलाहाबादियों की सूझबूझ नहीं माना चाहिए। इसे स्वत: स्फूर्त इलाहाबादीपना ही माना जाना चाहिए। वैसे भी आम इलाहाबादी आस्कर के रिजल्ट और जून महीने का इंतजार कर रहा है। विकास स्वरूप के पिता और इलाहाबाद के सीनियर एडवोकेट विनोद स्वरूप बताते हैं कि विकास जून के महीने में अपनी 45 दिन की छुट्टियों में इलाहाबाद आएगा।

Sunday, February 8, 2009

हम इलाहाबादी

संगम के बाद गंगा और यमुना एकाकार होकर बनारस की ओर बढ़ जाती हैं। बनारस की ओर खड़े होकर अगर आप देखें तो आपको लगेगा कि कोई अलमस्त अल्हड़ किशोरी अपनी टांगे फैलाए शांत चित्त लेटी है। गंगा और यमुना की लहरें इस प्रकृति सुंदरी की टांगों में हो रही सिहरन जैसी आपको लगेगी। यह दृश्य इतना मनोहारी है कि आप इसे बार-बार देखना चाहेंगे और तमाम रंगीन कल्पनाओं में खो जाएंगे। इस अद्भुत सौंदर्य का दुर्भाग्य देखिए कि इसे अपनी प्रज्ञा चक्षु से किसी ने नहीं देखा। खुली आंखों से हर कुछ देखने का दावा करने वाले पत्रकारों और कवियों तक की नजर इस सुंदरता पर नहीं पड़ी। कविवर सुमित्रानंदन पंत भी बालू की शय्या पर तनहा लेटी गंगा ही देख सके। उन्होंने लिखा - सैकत शय्या पर शांत धवल, तन्वंगी गंगा ग्रीष्म विरल। ऐसे में घिसे-पिटे इस मुहावरे पर एक बार फिर सिर धुनिए कि जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि।
संगम के इस अद्भुत और मनोहारी दृश्य विधान के बीच यानी प्रकृति सुंदरी की गंगा और यमुना रूपी दो टांगों के संधिस्थल पर बसा है हमारा इलाहाबाद। इस अल्हड़, अलमस्त नवयौवना की टांगों का संधिस्थल यानी इलाहाबाद, देवताओं को बहुत प्रिय रहा है। यहां पहले घना जंगल था। देवता उस जंगल में खोए रहते थे। धरती पर जब इंसान नहीं था, तब इसका आनंद अकेले देवता ले रहे थे। देवताओं की कारस्तानियों को बाद में ऋषियों, मुनियों ने यज्ञ कहा। प्रयाग (इलाहाबाद का प्राचीन नाम) को यज्ञों की भूमि कहकर गौरव प्रदान किया। प्र यानी भूमि और याग मतलब यज्ञ। यानी यज्ञों की भूमि, प्रयाग। प्राचीन हिंदू ग्रंथों और पौराणिक मान्यताओं में आपको यही उल्लेख मिलेगा। इलाहाबादी आनंद को गौरवान्वित करने की स्थिति यहां तक रही कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिख डाला - अकथ अलौकिक तीरथराऊ, को कहि सकहि प्रयाग प्रभाऊ।
देवताओं द्वारा लूटे जा रहे इस सुख से इंसान कब तक वंचित रहता। इसलिए इंसान पृथ्वी पर आया तो उसने सबसे पहले यहां से देवताओं को खदेडऩे का काम किया। उसने सुनिश्चित किया कि इलाहाबाद में कोई देवता नहीं रहेगा। इसके बाद इंसान ने सारा जंगल साफ किया और इस सुखद स्थान को अपना बसेरा बना लिया। आदि मानव से लेकर भारत में जब भी जो आया, सबको इलाहाबाद भाया। नतीजतन इलाहाबाद हर ऐरू-गैरू का शहर बनता रहा। या कहिए, हर ऐरा-गैरा इलाहाबादी सुख को भोगता रहा। प्रकृति सुंदरी की खूबसूरत टांगों के बीच बैठकर आनंद लूटता और अपने को सुरक्षित महसूस करता रहा। इन स्थितियों के दृष्टा इलाहाबादियों ने उनके लिए शब्द गढ़ा - चूतिया। यह शब्द तब से (पता नहीं कब से) हर इलाहाबादी के जबान पर चढ़ा है। या यह कहिए इलाहाबादी संस्कृति का अभिन्न अंग बना हुआ है। स्थिति यह है कि आज हर इलाहाबादी अपने अलावा सबको चूतिया मानता और कहता है। कालान्तर में इसी शब्द से चूतियापा, चूतियापंती और चूतिहाई जैसे शब्द बने और उन्होंने राष्ट्रभाषा हिन्दी को समृद्ध किया।
कुछ और बातें करने से पहले इलाहाबाद का भूगोल समझ लीजिए। हो सकता है यह भी कभी आपके काम आ जाए। अलमस्त अलसाई लेटी सुंदरी की बाईं जांघ पर काले तिल जैसा कीडगंज बसा है तो दाईं जांघ पर मस्से जैसा दारागंज। इन दोनों मोहल्लों के बीच एक गहरा नाला है। यह नाला आधे से अधिक शहर की गंदगी गंगा के पेट में पहुंचाता है। पश्चिमी छोर पर हाईकोर्ट है। उत्तरी कोने पर गोविंदपुर है तो दक्षिणी कोने पर करेली। इस सीमा के बीच बसे हैं, कटरा, कर्नलगंज, तेलियरगंज, मुट्ठीगंज, चौक, अहियापुर, दरियाबाद और सिविल लाइंस जैसे नामी-गिरामी मुहल्ले। गुरू की मानें तो पूरा इलाहाबाद पूरब से पश्चिम 14 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण 16 किलोमीटर में बसा है। यह दूरी उन्होंने अपनी लूना से नापी है। आज की बाइक या कार, जिनके स्पीडोमीटर का भरोसा नहीं, उनसे नापने पर यह दूरी घट-बढ़ सकती है।
तौ का गुरू, ऐत्तै इलाहाबाद बा?
यह सवाल करते ही गुरू क्षुब्ध हो उठते हैं। गुमटी के पीछे मुंह करके पान की लंबी पीक मारते हैं और फिर मुंह बाहर निकालकर कहते हैं - सरवै, जब जांघन के बीच नहीं समानेन तो टांग पार कर नैनी, अरैल, झूंसी, फाफामऊ तक बस गएन। पर का मजाल कि इलाहाबादी कहै मा तनिकौ शरमाय। गुरू के हिसाब से इलाहाबाद का नक्शा गड़बड़ा रहा है। उसकी संस्कृति विकृत हो रही है। लाल पीले झंडे वाले इस शहर को बर्बाद कर रहे हैं। शहर गंगा और यमुना को पार कर बैठा है। बावजूद इसके रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
आप इलाहाबाद को कितना जानते हैं? यह सवाल आपको हैरत में डाल सकता है। आप कह सकते हैं कि मैं इलाहाबाद का रहने वाला हूं, भला मैं इलाहाबाद को नहीं जानूंगा? आपका दिमाग इस हताशा में भी फंस सकता है कि मैंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आड़ में दसियों साल इलाहाबाद में बर्बाद किए हैं, मुझसे भी ज्यादा इलाहाबाद को कोई जानने वाला है? आपने इलाहाबाद में अगर कुछ वर्षों तक नौकरी-चाकरी की है तो भी इस तरह का भ्रम आपको हो सकता है, लेकिन इनसे विचलित होने की जरूरत नहीं है। इसे यूं समझिए कि खाली दिमाग में कुविचार आते ही हैं। अब यही देखिए, कविता-कहानी लिखने जैसा कुछ करने वालों की नजरों में इलाहाबाद के नाम पर अहा ग्राम्य जीवन भी क्या है जैसी कविता लिखने वाले पंडित रामनरेश त्रिपाठी, अबे सुनबे गुलाब लिखने वाले सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, मैं नीर भरी दुख की बदली गाने वाली महादेवी वर्मा, मधुशाला लिखने वाले हरिवंशराय बच्चन, कविवर सुमित्रानंदन पंत, फिराक गोरखपुरी, काली आंधी और कितने पाकिस्तान जैसे उपन्यास लिखने वाले कमलेश्वर, गुनाहों का देवता और धर्मयुग का डंका बजाने वाले धर्मवीर भारती, लक्ष्मीकांत वर्मा, कवि और चित्रकार जगदीश गुप्त, कवि और कथाकार इलाचन्द जोशी, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, उपेन्द्रनाथ अश्क, अमरकांत, भैरव प्रसाद गुप्त, अमृत राय, नरेश मेहता, सुरेशव्रत राय, शैलेश मटियानी, रवीन्द्र कालिया, ममता कालिया, दूधनाथ सिंह, केशव चंद्र वर्मा, अजित पुष्कल, आदि के चित्र घूमने लगते हैं। उन्हें लगता है कि अहा, इलाहाबाद तो कवियों कथाकारों यानी पढ़े लिखे लोगों का शहर है।
आप हिन्दी फिल्मों के शौकीन हैं तो संभव है आपको भ्रम हो कि इलाहाबाद यानी अमिताभ बच्चन। आप नाटक-नौटंकी यानी रंगकर्म की बात करके अपने को बुद्धिजीवी साबित करने की जुगत में लगे होंगे तो आप इलाहाबाद को पंडित माधव शुक्ल, भुवनेश्वर, नेमिचंद जैन, श्रीमती तेजी बच्चन (जी हां, अमिताभ की मम्मी), एकांकी सम्राट कहलाने वाले डॉ. रामकुमार वर्मा, डॉ. लक्ष्मी नारायण लाल, सरनबली श्रीवास्तव, रामचन्द्र गुप्त और नई पीढ़ी में कल्पना सहाय जैसे लोगों का शहर कहकर अपने को बुद्धिजीवी और इलाहाबाद को आधुनिक हिन्दी नाटकों का शहर बताते घूम रहे होंगे।
इसी तरह अगर आप पत्रकारिता, जैसे धंधे की मार रहे होंगे तो आप पंडित बाल कृष्ण भट्ट से लेकर महावीर प्रसाद द्विेदी, मदन मोहन मालवीय, रुडयार्ड किपलिंग, जेल जाने के लिए तैयार एडीटर को अपने अखबार से जुडऩे का लगातार विज्ञापन छापने और ढाई वर्ष में अपने ८ संपादकों को जेल की हवा खिलाने का दमखम रखने वाले स्वराज अखबार के संस्थापक संपादक शांति नारायण भटनागर, गणेश शंकर विद्यार्थी, पुरुषोत्तम दास टंडन, सीवाई चिंतामणि जैसे लोगों का नाम लेकर अपने को महान बताने की कोशिश कर रहे होंगे, लेकिन मित्रों, सच्चाई यह है कि इलाहाबाद के ये अंग-प्रत्यंग मात्र हैं। साफगोई से कहना चाहें तो आप कह सकते हैं कि ये इलाहाबाद के आंख, नाक, कान, हाथ, पैर, पेट जैसे बाहरी अंग है। उसकी आत्मा नहीं। समूचा भरा-पूरा और जीवंत इलाहाबाद नहीं। इलाहाबाद की आत्मा तो उस इलाहाबादी में साकार होती है, जिसे सडक़ पर जाता देखकर कोई अगर पूछ लेता है कि - का गुरू का हालचाल बा? तो वह तड़ाक से उत्तर देता है - भोसड़ी के तोसे तो ठीकै है।
इलाहाबाद के दुश्मन पूरी दुनिया में आपको यह दुष्प्रचार करते मिल जाएंगे कि खालिस इलाहाबादी बहुत गाली बकता है। गाली से बात शुरू करके गाली पर ही खतम करता है। आप उसे यह बताइए कि वह गाली बक रहा है तो वह गाली देकर ही आपसे पूछेगा कि गाली कौन बक रहा है। वह तो महज बात, बता रहा है। भाषाई अभिव्यक्ति को सशक्त करने के उसके समस्त उपादान यानी मुहावरे, शैली और बॉडी लैंग्वेज आदि भी गाली से गलबहियां करते रहते हैं, लेकिन मासूमियत देखिए कि उसे अपने मुंह से निकलती गालियों का पता ही नहीं चलता। इलाहाबाद का यही सुख भोगने के बाद गालिब ने लिखा था कि अगर स्वर्ग का रास्ता इलाहाबाद होकर जाता हो तो मैं स्वर्ग जाना पसंद नहीं करूंगा। इस सादगी पे कौन न मर जाए ऐ खुदा, लिखते समया भी शायर के दिमाग के किसी कोने में शायद इलाहाबाद की याद रही हो।
सच मानिए, इलाहाबाद की छवि बिगाडऩे की कोशिश तभी से चली आ रही है, जब से पृथ्वी पर इंसान आया। शरारती तत्वों की इन्हीं कोशिशों के कारण बेचारा इलाहाबाद आज तक इस अफवाह से घिरा है कि वह बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों का शहर है। देश को पहले, दूसरे और तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री और श्रीमती इंदिरा गांधी को देने के बाद, देश को मंडल-कमंडल थमाने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह तक का नाम ऐसे लोग बड़े गर्व से लेते हैं। वीपी सिंह की धता बताकर ‎प्रधानमंत्री बन जाने वाले चन्द‎द्रशेखर को इलाहाबाद का प्रोडक्ट बताने लगते हैं। अपनी सरलता, सहजता और सादगी के कारण इलाहाबादी इन अफवाहों से बेपरवाह अपने में मस्त रहता है। इनका खंडन नहीं करता। खंडन-मंडन के चक्कर में पड़े बिना वह ऐसी सारी अफवाहों को अनसुना करता रहता है।
इलाहाबादी भाषा की बात चल रही है तो एक बात और जान लीजिए। यकीन मानिए, इलाहाबादियों की भाषा इतनी शानदार है कि पूरा देश उसे मानक के रूप में स्वीकार करता है। हिन्दी के किसी शब्द का क्या अर्थ है? वह कैसे लिखा जाएगा? यह जानने के लिए आपको पूरे देश में दो ही प्रामाणिक नाम मिलेंगे। एक डॉ. हरदेव बाहरी का और दूसरा डॉ. उदय नारायण तिवारी का। अगर आपके पास हिन्दी का कोई प्रामाणिक शब्दकोष हो तो आप देखिए उस पर इन्हीं दोनों में से किसी एक इलाहाबादी का नाम लिखा होगा। अरसे से पूरी दुनिया इन्हीं दोनों इलाहाबादियों से हिन्दी लिखना और समझना सीख रही है। आप इसे कीचड़ पर टिका और पानी में खिला कमल कहें तो भी कोई इलाहाबादी आपके मुंह नहीं लगेगा। आखिर इलाहाबादियों की अपनी कुछ मर्यादा है।
एक बात और सुन जान लीजिए। इलाहाबाद के दुश्मन यह भी अफवाह फैलाते हैं कि इलाहाबादी मूर्ति भंजक होता है। यानी वह पूरे जीवन स्थापित चीजों के विरुद्ध खुराफात करता रहता है। वह केवल दो समय शांत रहता है। पहला, जब वह पैदा होता है। पैदा होते समय इलाहाबादी कुछ नहीं करता, जो करना होता है, वह उसकी मां या दाई-दादी वगैरा करती हैं। दूसरा, जब वह मरता है। मरने के बाद भी इलाहाबादी कुछ नहीं करता, जो कुछ करना होता है, उसके घर-परिवार वाले या पड़ोसी करते हैं। शेष पूरा जीवन वह डंडा डालने में ही लगा रहता है। अपने चरित्र के अनुरूप ही प्रयाग जैसे सुंदर पौराणिक नाम को उसने इलाहाबाद जैसा टेढ़ा -मेढ़ा बना डाला। अब आप इस इलाहाबाद को देखिए। इलाहाबाद के पहले अक्षर इ और अंतिम अक्षर द, यानी जन्म और अंत को छोडक़र बीच के सारे अक्षरों यानी लाहाबा में एक-एक डंडा घुसा है। नाम के इस बदलाव की के‎‎्र्र्र्र्र्र्र्र्रडिट कुछ लोग मुगल शासक अकबर को देते हैं। अपनी आदत के अनुसार इलाहाबादी इसका भी खंडन नहीं करता, जबकि सच्चाई से वाकिफ आपको यह मानने में अब कोई परेशानी नहीं होगी कि ‎प्रयाग का इलाहाबाद बनना शुद्ध इलाहाबादी चरित्र का परिणाम है, दूसरा कुछ नहीं।