Sunday, February 20, 2011

ऐसे बनाएं चिडिय़ों को दोस्त

क्या आपके लॉन और आंगन में चिडिय़ा आती हैं? अगर आती भी हैं तो क्या वे नाचती गाती आपको लुभाती हैं? आपका जवाब, हां या नहीं, कुछ भी हो। आप चिडिय़ों से दोस्ती कीजिए। फिर देखिए, रंगबिरंगी और मन को लुभाने वाली चिडिय़ां कैसे आपके घर आंगन में नाचते गाते आपका मनोरंजन करती हैं। आपका सारा तनाव, सारी थकान दूर कर देती हैं। सबसे बड़ी बात यह कि आपको प‎्रकृति प‎‎्रेमी और प‎‎्रकृति का रखवाला बना देती हैं। चिडिय़ों को दोस्त बनाने के लिए इन टिप्स को आजमाइए।

- घर के लॉन और आंगन में फूलों के पौधे लगाइए। कोशिश कीजिए कि पौधे देसी हों। पौधों पर फूलों के आते ही उनका पराग चिडिय़ों को आमंत्रित करने लगेगा और आपके घर कई तरह की चिडिय़ा आने लगेंगी।

- घर के आस नीम, आम, पीपल, बड़ जैसे कई तरह के देसी वृक्ष लगाइए। यह वृक्ष पक्षियों के प‎्राकृतिक निवास स्थल होते हैं। इन वृक्षों के बड़े होने पर यह आपके मकान की शोभा और पहचान तो बनेंगे ही, आपको छाया और पक्षियों को आश्रय देंगे।

- पक्षियों को नहा धोकर साफ रहना अच्छा लगता है। इसलिए अपने लॉन और आंगन में एक बड़ा लेकिन छिछला मिट्टी का पात्र रखिए। इस पात्र में रोज साफ पानी भरिए। आप देखेंगे कि तमाम तरह के पक्षी नहाने के लिए आपके घर आने लगेंगे। इस पात्र का पानी रोज बदलिए क्योंकि पक्षियों को साफ और ठंडे पानी में नहाना अच्छा लगता है।

- घर के आसपास शोर होता हो तो उसे कम करने की कोशिश कीजिए। पक्षियों को शांत वातावरण पसंद होता है। शांत वातावरण में ही वे नाचते गाते हैं।

- घर के आसपास अनजानी या डरावनी चीजें हों तो उसे हटा दीजिए, ताकी पक्षी निश्चिंतता से घर में आ जा सकें।

- यह सब करने के लिए आप अपने पड़ोसियों को भी प‎्रेरित कीजिए। आसपास के तमाम घर मिलकर एक अच्छा बड़ा बाग या फुलवारी जैसा माहौल बना देंगे और पक्षियों को एक घर से दूसरे घर में फुदकने में मजा आने लगेगा।

- घर या आंगन की एक निश्चित जगह पर रोज दाना डालिए। उसी के आसपास पीने के लिए पानी की व्यवस्था कीजिए। फिर देखिए चिडिय़ा आपकी कैसे दोस्त बनती हैं।

No comments: